फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन लीग - सेमीफाइनल में पहुंची ईशा और अवनि की जोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोटरेक्ट क्लब बांस बरेली और हैप्पी फ्रेंड्स क्लब के सहयोग से शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में चतुर्थ बैडमिंटन लीग का आगाज हुआ। तीन दिवसीय लीग का उद्घाटन शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने किया। लीग में करीब 120 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। इस दौरान क्लब संयोजक गौरव खंडेलवाल ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

पहले दिन करन व सद्दाम की जोड़ी ने रोहित व कार्ति, अक्षत व आकाश को हराकर क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली। वहीं, गर्ल्स कैटेगरी में वाणी, राधिका, कोनल, काव्या ने अपने दमदार प्रदर्शन से वाहवाही लूटी। ईशा व अवनि सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहीं। शुक्रवार को अंडर 13, 15, 17, 19 और ओपन ग्र्रुप के करीब 70 मुकाबले खेले गए। इस दौरान क्लब बांस बरेली के अध्यक्ष राहुल गुप्ता, सचिव पारितोष सिंह, अभिषेक पाठक, अंबर अग्रवाल, रोटरी के वीपी खंडेलवाल, आरएसओ विजय कुमार, वैभव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

ये रहे विजेता
अंडर-13 ब्वॉयज में मेहुल व साधेय, अरशद व अविरल, अंगद व देवांश, अंडर-15 ब्वॉयज में हसनैन व देवांश राज, रोहित व विशाल, युवराज व आर्यमन, अंडर-17 में शिवांग व विशाल, आयुष्मान व अभि, करन व सद्दाम, अंडर-19 ब्वॉयज में श्रेष्ठ व अभि, अभिलव व आयुष्मान, शिवांग व विशाल, ओपन कैटगरी ब्वॉयज में विशाल व शिवांग, गर्वित व दिनेश, करन व शिवांग, गर्ल्स जूनियर में ईशा, अवनि, सलोनी, गर्ल्स सीनियर कैटगरी में राधिका, शिवानी, अनामिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें