फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे तक मुरादाबाद में खड़ी रहीं कई ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुरादाबाद गाजियाबाद सेक्शन में कुचेसर रोड और बाबूगढ़ के बीच ओएचई लाइन डालने और अंडरपास दुरुस्त करने के लिए सात घंटे के ब्लॉक से अप और डाउन दोनों लाइन की ट्रेनों की रफ्तार थम गई। बरेली से चली कई ट्रेनों को मुरादाबाद स्टेशन पर रोक दिया गया। आला हजरत एक्सप्रेस को मुरादाबाद में चार और अवध असम एक्सप्रेस को पांच घंटे तक खड़ा रहना पड़ा। लंबे इंतजार ने यात्रियों का बुरा हाल कर दिया। इसके बाद यह दोनों ट्रेनें लक्सर रूट से गुजरकर दिल्ली पहुंचीं। डाउन लाइन पर भी नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पांच घंटे, नई दिल्ली राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस पांच घंटे, जम्मूतवी कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस एक घंटे, सिंगरौली टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस डेढ़ और अवध असम गुवाहाटी एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे देरी से बरेली जंक्शन पहुंची। जंक्शन पर दिन भर सन्नाटा छाया रहा। दोपहर दो बजे टनकपुर दिल्ली एक्सप्रेस जंक्शन पहुंची, इसके बाद जंक्शन पर कुछ चहलपहल दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें