फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री ध्यान दें, आज दिल्ली रूट की ट्रेनें लक्सर होकर गाजियाबाद जाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन

जंक्शन पर देर से आएगी काशी विश्वनाथ और श्रमजीवी एक्सप्रेस

डबल डेकर, उत्तरांचल और उत्तराखंड संपर्क क्रांति आदि ट्रेेनें रहेंगी रद्द

बरेली। गाजियाबाद-मुरादाबाद सेक्शन के बाबूगढ़ से कुचेसर रोड के बीच ओएचई लाइन की मरम्मत और सब वे निर्माण होने से रेलवे 28 जून को अप-डाउन लाइन पर साढ़े सात घंटे का ब्लॉक लेगा, जिसके चलतेकाठगोदाम-दिल्ली रूट की चार और लखनऊ से आनंद विहार जाने वाली डबल डेकर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसके अलावा 28 को डाउन लाइन पर दिल्ली से आने वाली श्रमजीवी और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस देरी से जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन

28 जून को अप और डाउन लाइन पर ब्लॉक सुबह आठ से दोपहर साढ़े तीन बजे तक रहेगा। डाउन लाइन पर ब्लॉक दस मिनट अधिक 3.40 बजे तक रहेगा। ब्लॉक के कारण काठगोदाम दिल्ली उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, रामनगर दिल्ली उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, दिल्ली कोटद्वार गढ़वाल एक्सप्रेस और मुरादाबाद दिल्ली पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। जंक्शन होकर दिल्ली जाने वाली गोरखपुर आनंद विहार एक्सप्रेस, सहरसा आनंद विहार पुरबिया एक्सप्रेस, बरेली भुज आला हजरत एक्सप्रेस और डिब्र्ूगढ़ लालगढ़ गुवाहाटी एक्सप्रेस हापुड़ के बजाए लक्सर और टपरी स्टेशन होते हुए गाजियाबाद पहुंचेगी। सहरसा अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस मुरादाबाद गाजियाबाद के बजाए मुरादाबाद सहारनपुर होते हुए अंबाला पहुंचेगी। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली गुवाहाटी एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे देरी से जंक्शन पहुंचेगी। डाउन लाइन पर नई दिल्ली राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस एक घंटे और नई दिल्ली वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से जंक्शन पहुंचेगी।

मुरादाबाद से 354 किलोमीटर दूर हो जाएगा गाजियाबाद

शुक्रवार को दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए यात्रा मुश्किल भरी रहेगी। मुरादाबाद से गाजियाबाद की दूरी मात्र 141 किलोमीटर है। यह दूरी ट्रेन लगभग ढाई घंटे में तय करती है। अब दिल्ली जाने वाली ट्रेनें लक्सर होेते हुए गाजियाबाद पहुंचेगी। लक्सर से गाजियाबाद 214 किलोमीटर है। ऐसे में उन्हें मुरादाबाद से लक्सर 140 और लक्सर से गाजियाबाद पहुंचने में 214 किलोमीटर कुल 354 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी।

कल निरस्त रहेगी सरयू-यमुना एक्सप्रेस

बरेली। अंबाला-लुधियाना-जालंधर सेक्शन पर पटरियों और स्लीपर की मरम्मत और सब-वे निर्माण के चलते 29 जून को रेलवे के इंजीनियरिंग अनुभाग ने ट्रेनों का संचालन रोक दिया है। जंक्शन से गुजरने वाली सरयू-यमुना एक्सप्रेस 14650 डाउन शनिवार को रद्द रहेगी। वापसी में शहीद एक्सप्रेस 14673 अप भी एक जुलाई को निरस्त रहेगी। 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस और 14649 अप अंबाला कैंट में आधे घंटे रोककर चलाई जाएगी। अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल 13006 डाउन करतारपुर-जालंधर सिटी के बीच रोककर गुजरेगी। अमृतसर दरभंगा जनसेवा एक्सप्रेस बीज जालंधर होते हुए गुजरेगी। इसके अलावा दिल्ली अंबाला रूट की एक दर्जन से अधिक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को डायवर्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें