फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआई पर लगे रिश्वतखोरी के आरोप की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आरटीओ में चल रही दलाली के ‘खेल’ पर गुरुवार को ट्रांसपोर्टरों ने हल्ला बोला। आरटीओ का घेराव कर आरआई पर रिश्वतखोरी और व्यापारियों को जबरन प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। शिकायत पर आरटीओ ने एआरटीओ प्रशासन को आरआई से स्पष्टीकरण लेने और जांच के निर्देश दिए। साथ ही, संतोषजनक जवाब न मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गुरुवार को बरेली ट्रक ओनर्स ट्रांसपोटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले ट्रांसपोर्टरों ने आरटीओ का घेराव किया। उन्होंने आरआई राजेंद्र सिंह पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। कहा, आरआई अपने प्राइवेट कर्मचारियों से फिटनेस फीस के अलावा प्रति गाड़ी तीन हजार रुपये की वसूली कर रहे हैं। अगर कोई सीधे फिटनेस के लिए पहुंचता है तो उसकी गाड़ी में कमियां निकालकर पास नहीं की जातीं। इस दौरान आरआई भी आरटीओ कार्यालय में मौजूद थे। आरोपों को गलत बताने पर ट्रांसपोर्टर व आरआई में तीखी नोंकझोंक हुई। आरटीओ ने दोनों को शांत कराते हुए आरआई से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश एआरटीओ को दिए। साथ ही, मामले की जांच कराने को कहा और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी देकर आरआई को कार्यालय से जाने को कह दिया।

मांगों को लेकर आरटीओ को दिया ज्ञापन
ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष शोभित सक्सेना ने मांगों को लेकर आरटीओ डॉ. एके गुप्ता को ज्ञापन दिया। इसके जरिये अवैध तरीके से शहर में चल रहे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली पर रोक लगाने, फर्जी नंबरों पर चल रहे वाहनों की जांच, फिटनेस ट्रांसपोर्ट यूनियन के द्वारा गाड़ी मालिकों का कराने, आरटीओ के अवकाश के दौरान परमिट सत्यापन के लिए अन्य किसी व्यक्ति को नियुक्त करने की मांग की है। इस पर आरटीओ ने एआरटीओ प्रशासन को जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही, अन्य मांगों को भी जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान एसोसिएशन के अमजद सलीम, अमरजीत सिंह बख्शी, विशाल मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें