बरेली। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की फूड सेफ्टी ऑन व्हील यानी मोबाइल लैब बरेली से रवाना होने के बाद जिले में छापामारी शुरू हो गई है। छापा टीम ने आधा दर्जन नमूने भरे हैं। इनमें एमिओ कोल्ड ड्रिंक, पनीर, दही, दूध आदि के नमूने शामिल हैं। जिला अभिहित अधिकारी डीआर मिश्रा ने बताया कि शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने को छापामारी जारी रहेगी।