फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेकेंड रनरअप के खिताब से नवाजी गईं डॉ. आस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पिछले दिनों मुंबई में आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिसेज इंडिया 2019’ में बरेली की डेंटल सर्जन डॉ. आस्था ने सेकंड रनरअप का खिताब जीतकर शहरवासियों को गौरवान्वित होने का मौका दिया है। उन्हें प्रतियोगिता में बेस्ट बॉडी और लुक के खिताब से नवाजा गया है।
विज्ञापन

रामपुर गार्डन निवासी डॉ. आस्था शहर के एक अस्पताल में प्रैक्टिस करती हैं। उन्होंने बताया कि वे कॉलेज के समय से ही कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुकी हैं। ज्यादातर प्रतियोगिताओं में वे विजेता रहीं हैं। अब उनका लक्ष्य मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतना है। बताया कि वे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डॉक्टर्स पैनल में भी हैं। साथ ही रोटरी दिवाली मेले में फेस ऑफ द क्राउड का अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। डॉ. आस्था ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें