फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट में हाट बाजार के लिए केंद्रीय मंत्री की ‘सिफारिश’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सालों से कैंट क्षेत्र में चल रहे हाट बाजार को अवैध बताने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पिछले दिनों कैंट के अधिकारियों ने हाट बाजार को अवैध बताते हुए दुकानदारों को भगा दिया था। वहीं, अब केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कैंट बोर्ड को पत्र लिखकर हाट बाजार को वैध घोषित करने की सिफारिश की है, मगर कैंट बोर्ड के अधिकारी इसके पक्ष में नहीं हैं। हालांकि केंद्रीय मंत्री की सिफारिश कितनी कारगर होगी, यह दो दिन बाद होने वाली बोर्ड मीटिंग में तय होगा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने पत्र में लिखा है कि वर्षों से संचालित हाट बाजार स्थानीय निवासियों और आसपास के ग्रामीणों की आय का मुख्य जरिया है। अगर इसे हटा दिया जाएगा तो उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। इसलिए हाट बाजार को न हटाया जाए, बल्कि उसे सुनियोजित तरीके से बसाया जाए। वहीं, कैंट बोर्ड के अधिकारी और बोर्ड के सदस्य हाट बाजार को अवैध बताते हुए उसे पूर्व में ही हटाए जाने का प्रस्ताव पास कर चुके हैं। वे चाहते हैं कि हाट बाजार के स्थान पर मार्केट बसाकर आय का स्रोत बढ़ाया जाए। केंद्रीय मंत्री की ओर से हाट बाजार को वैध घोषित किए जाने के पत्र पर सदस्य और अधिकारी फिलहाल कुछ कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें