फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया के अंतर्जनपदीय माइग्रेशन का खतरा, अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को लेकर स्वास्थ्य विभाग पहले ही परेशान है, वहीं आस-पास के जिलों से मलेरिया रोगियों के यहां पहुंचने से दिक्कतें और बढ़ गई हैं। इससे अंतर्जनपदीय माइग्रेशन का खतरा बढ़ गया है। सीएमओ ने इस पर अंकुश लगाने के लिए संबंधित जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

आए दिन मलेरिया के रोगियों के मिलने के चलते स्वास्थ्य विभाग को छह ब्लाकों (रामनगर, मजगवां, भमोरा, फरीदपुर, क्यारा और मीरगंज) को संवेदनशील घोषित करना पड़ा। आंकड़ों के मुताबिक जिले की 15,79,853 आबादी मलेरिया के खतरे की जद में है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 15 जून से 15 जुलाई तक का समय ज्यादा संवेदनशील है। जनवरी से लेकर अब तक करीब पांच हजार मरीज मलेरिया से पीड़ित पाए जा चुके हैं। इन हालात में पास के जिलों से आए मलेरिया मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की दिक्कतें और बढ़ा दी हैं। पिछले कुछ दिनों मे बदायूं के 29, रामपुर के 11, शाहजहांपुर के तीन और लखीमपुर खीरी से एक मरीज के खून की जांच में मलेरिया की पुष्टि हो चुकी है। दूसरे जिलों से पहुंच रहे मलेरिया के रोगियों से अंतर्जनपदीय माइग्रेशन का खतरा है। सीएमओ डा. वीके सक्सेना ने इन जिलों के सीएमओ को पत्र भेज कर कहा है कि वह बरेली के सीमावर्ती गांवों में मलेरिया का अलर्ट जारी करें। साथ ही सीएचसी-पीएचसी को निर्देशित करें कि वे अपने क्षेत्र में बुखार पीड़ितों का सर्वे कराकर इलाज करें। ताकि अंतर्जनपदीय माइग्रेशन को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने इसकी प्रति निदेशक संचारी व मलेरिया उत्तर प्रदेश को भी भेजी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पीलीभीत से अभी तक मलेरिया का कोई भी केस यहां नहीं पहुंचा है।

‘बरेली जिले की सीमा से सटे बदायूं, शाहजहांपुर, रामपुर व लखीमपुर से इलाज कराने जिले में पहुंचे अब तक 44 मरीज मलेरिया के पीड़ित निकल चुके हैं। इससे मलेरिया रोग के अंतर्जनपदीय माइग्रेशन का खतरा बढ़ गया है। इस लिए इन जिलों के सीएमओ को पत्र लिख कर उन्हें अलर्ट जारी करते हुए रोकथाम के प्रयास का अनुरोध किया है। उच्चाधिकारियों को भी स्थिति से अवगत करा दिया गया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. विनीत शुक्ल, सीएमओ, बरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें