फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थ आरपीएफ के नाम टीटी की जेब में दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कुंभ एक्सप्रेस में ऐन मौके पर बर्थ मिलना टेड़ी खीर होता है, लेकिन आपकी जेब में रुपये हैं तो नो रूम में भी रिजर्व बर्थ मिल जाएगी। जी हां, ऐसा हो रहा है हावड़ा हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस में। बर्थ में मिलने वाला राजस्व किसके पास जाता है, इससे मुरादाबाद मंडल के अधिकारी भी अनभिज्ञ हैं।
विज्ञापन

सप्ताह में पांच दिन चलने वाली हरिद्वार हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस (अप/डाउन) में आरपीएफ स्क्वॉड ड्यूटी करता है। स्क्वॉड के लिए एस-1 कोच की 63 नंबर की बर्थ खाली रहती है। हरिद्वार से बरेली तक यह बर्थ खाली आती है, जबकि स्क्वॉड बरेली से वाराणसी तक ड्यूटी करता है। यही हाल वापसी में है, बरेली से हरिद्वार तक भी बर्थ खाली रहती है।
अप्रैल, मई और जून में हरिद्वार की ट्रेनों में तिल रखने की जगह नहीं थी, लेकिन एस-1 कोच में 63 नंबर की बर्थ हमेशा खाली मिलेगी। यह बर्थ कोच का टीटीई ही आपको उपलब्ध कराएगा। हरिद्वार से बरेली का सुपरफास्ट ट्रेन का किराया 210 रुपये है। ऐसे में एक साल में एक लाख आठ सौ रुपये का रेलवे को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि रिजर्वेशन आफिस के रिकार्ड में यह बर्थ आरपीएफ के लिए एलाट है। इसलिए नो रूम की स्थिति में भी यह बर्थ रिजर्व नहीं होती। मुरादाबाद डिवीजन की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है, अगर ऐसा है तो ट्रेन में बर्थ को हरिद्वार से बरेली तक (अप/डाउन) में रिजर्व किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें