फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान सत्र का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन में हार्टफुलनेस संस्थान की ओर से चल रहे तीन दिवसीय ध्यान सत्र का समापन हो गया। इसमें बड़ी संख्या में शामिल हुए प्रतिभागियों को ध्यान, मानसिक, आंतरिक सफाई और प्रार्थना सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए संजीव चौधरी ने मानव जीवन में ध्यान के महत्व को बताया। उन्होंने बताया कि हृदय पर आधारित ध्यान के माध्यम से हृदय के परिवर्तन की प्रक्रिया प्रारंभ होती है जो अंत में मानवीय रूपांतरण की ओर लेकर जाती है। इसीलिए इसे हार्टफुलनेस कहा जाता है। कर्नल शेर सिंह ने सफाई के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राणाहुति के साथ ध्यान का अभ्यास प्रमोद जौहरी, कर्नल शेर सिंह और शशि रानी ने और योगासनों का अभ्यास पीसी पाठक ने कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें