फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी से हवाई अड्डे तक फोरलेन होगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीडब्ल्यूडी ने शहर की तीन सड़कों को फोरलेन में बदलने की कवायद शुरू कर दी हैै। बताते हैं कि पीडब्ल्यूडी के अफसर इसी हफ्ते प्रमुख अभियंता के पास पहुंचकर इस प्रोजेक्ट से संबंधित फाइल पेश करेंगे। हाल में वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने भी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी मांगी थी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का दावा है कि इस साल तक प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि हवाई अड्डे को देखते हुए आने वाले समय में पीलीभीत बाईपास और डेलापीर मंडी रोड पर ट्रैफिक का लोड बढ़ना तय है। इसलिए रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के पास से पीलीभीत बाईपास होते हुए हवाई अड्डे तक रोड को फोरलेन बनाया जाना है। अभी फिलहाल यह रोड टू लेन है, लेकिन पीडब्ल्यूडी के पास रोड साइड में काफी जगह है। इसलिए यहां अधिग्रहण या एनओसी को लेकर दिक्कत नहीं होगी।
उधर, डेलापीर से त्रिशूल एयरबेस होते हुए हवाई अड्डे तक भी फोरलेन का काम शुरू होना है। यहां डेलापीर मंडी की वजह से वाहनों का काफी आवागमन रहता है। इसी तरह लालफाटक से रामगंगा की तरफ रोड को फोरलेन बनाने की तैयारी है। वित्तमंत्री के इसमें खास रुचि लेने के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने भी तेजी दिखानी शुरू कर दी है। चीफ इंजीनियर राकेश राजवंशी ने बताया कि इन सभी सड़क प्रोजेक्ट को पास कराने के लिए शासन में जल्द ही फाइल पहुंचाने की कोशिश हो रही है। उम्मीद है कि इसी साल ये काम भी शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें