फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तमंत्री चाहे फोरलेन बनवाएं, नगर निगम सफाई भी न कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डेलापीर से हवाईअड्डा रोड को वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने फोरलेन बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी अफसरों को निर्देश दिए हैं। मगर निगम अफसरों की अनदेखी के चलते यह मार्ग डलावघर में तब्दील हो गया है। सड़क के दोनों ओर कूड़े के ढेर लगे हैं और लोग आए दिन इसमें आग लगा देते हैं।
विज्ञापन

डेलापीर चौराहे से त्रिशूल एयरबेस को जाने वाले मार्ग पर कूर्मांचल नगर, नार्थ सिटी एक्सटेंशन समेत कई कॉलोनियां हैं। त्रिशूल पर किसी चेंजओवर के दौरान अफसरों और तमाम वीआईपी का इसी मार्ग से आना-जाना होता है। सड़क के महत्व को देखते हुए ही पिछले दिनों प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने समीक्षा बैठक के दौरान अफसरों को इस मार्ग को फोरलेन करने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। मगर निगम के अफसरों ने इस सड़क और उसकी कॉलोनियों से मुंह मोड़ रखा है। कॉलोनियों की सफाई व्यवस्था निजी हाथों में है और वहां से उठने वाला कूड़ा इस सड़क के किनारे ही डाल दिया जाता है। इसके चलते सड़क के दोनों ओर की खाली जगह कूड़े से पटी पड़ी है। यहां बनवाया गया यात्री शेड भी चारों ओर कूड़े से घिरा है, जिसके चलते लोग उसमें बैठने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। निगम अफसरों ने इस रोड की सफाई से पूरी तरह मुंह मोड़ रखा है। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां सफाई तभी होती है, जब किसी वीआईपी का काफिला गुजरता है। इसके चलते पूरे समय यहां गंदगी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें