फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त कानूनी सलाह शिविर में पीड़ितों को दिया गया परामर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वरिष्ठ जन कल्याण समिति एवं सक्सेना एंड सिंह लॉ एसोसिएट्स की ओर से बालजती कार्यालय पर मुफ्त कानूनी सलाह शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आर्थिक रूप से अक्षम लोगों की विधिक समस्याओं को सुन कर निशुल्क परामर्श प्रदान किया गया। महिलाओं की समस्याओं को भी सुनकर उनके निदान के लिए परामर्श दिया।
विज्ञापन

शिविर में फौजदारी, दीवानी, विरासत, पारिवारिक विवाद उपभेक्ता मामले, बिजली विभाग संबंधित शिकायतें आदि तमाम मुद्दों पर एक्सपर्ट अधिवक्ताओं ने सलाह दी। पूर्व में शिविर का उद्घाटन सेवानिवृत जिला जज वीसी सक्सेना ने किया। इसमें अर्पिता सक्सेना, इलाहाबाद के प्रियदर्शी हिमांशु, रमेश गंगवार, अरविंद भारती, अकुल सक्सेना, अमित कुमार सिंह, संजीव कुमार सिकंदर खान आदि अधिवक्ताओं ने परामर्श दिए। अध्यक्षता इंजीनियर बीएस सक्सेना ने की। संचालन अधिवक्ता अंतरिक्ष सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें