फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस नहीं रोक पा रही अवैध कटान अब निगम के इंस्पेक्टर करेंगे निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में पिछले दिनों में अवैध पशु कटान के कई मामले सामने आए हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद पुलिस इसे रोकने में नाकाम साबित हो रही है। अब नगर निगम ने निगरानी का बीड़ा उठाया है और इसकी जिम्मेदारी सफाई निरीक्षकों को दी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों बारादरी थाना क्षेत्र के पुराना शहर में डेयरी के आड़ में अवैध स्लॉटर हाउस संचालन के मामले पकड़े गए थे। महीने भर के अंदर ही दो कार्रवाई की र्गइं। इसके अलावा इज्जतनगर और सीबीगंज थाना क्षेत्र में भी ऐसे मामले पकड़े गए। योगी सरकार पशुआें के अवैध कटान पर सख्त है, मगर इसके बावजूद रोक नहीं लग पा रही है। मैन्युअली संचालित होने वाले सभी स्लॉटर हाउस पर रोक लगा दी गई है। नगर निगम क्षेत्र में इनकी निगरानी और कार्रवाई की जिम्मेदारी नगर निगम की भी है। ऐसे में पर्यावरण अभियंता एवं प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी संजीव प्रधान ने सभी सफाई निरीक्षकों को अपने क्षेत्रों में अवैध कटान पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें