बरेली। सिखों के छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष में 8 जून से चल रहे लगातार चल रहे कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हो गया। अंतिम दिन अमृत संचार हुआ, जिसमें 16 प्राणी गुरुवाले बने। अमृत छकाने के लिये दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पंच प्यारे साहिबान भाई लक्खा सिंह, भाई जसदीप सिंह, भाई हरजिंदर सिंह, भाई दलबीर सिंह, भाई रणजीत सिंह, भाई जसबीर सिंह, भाई सेवक सिंह आए थे। यहां बहेड़ी से आए नवविवाहित जोड़ा सरदार बलविंदर सिंह एवं गुरलीन कौर ने बताया कि उनकी शादी को मात्र डेढ़ महीना हुआ है और अमृत छक वे खुद को सौभाग्यशाली मान रहे हैं।
शाम को सारे कार्यक्रम सफल होने पर श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी का शुक्रिया अदा करने के लिए शुकराना कार्यक्रम हुआ। जिसमें इलाही कीर्तन कौंसिल ने कीर्तन किया। कार्यक्त्रस्म में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार भाई रविन्द्र पाल सिंह, कुलदीप सिंह, सुखबीर सिंह, रविन्द्र सिंह बग्गा, परमजीत सिंह दुआ, इंद्रजीत सिंह फौजी मौजूद रहे।