फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी जी! साहब नहीं चाहेंगे तो पब्लिक कल्याण कैसे कराएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जनपद में दो कैबिनेट, एक केंद्रीय मंत्री, सभी विधायक, सांसद, मेयर आदि भाजपा से हैं, लेकिन यहां विकास कार्य और उनके सत्यापन का बुरा हाल है। कमोवेश यही स्थित अन्य जिलों में भी है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मुख्य सचिव से सभी जनपदों पर चल रहीं सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने को निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने दस जून को एक परिपत्र जारी कर सभी जनपदों में प्रभारी अधिकारी नामित कर 20 जून शाम पांच बजे तक रिपोर्ट मांगी। सीएम के निर्देशों का ब्यूरोक्रेट ने कैसा मजाक बनाया कि बरेली मंडल में एक भी समीक्षा अधिकारी नहीं आया है। बरेली जनपद में तीन वरिष्ठ आईएएस नामित हुए, लेकिन आया एक भी नहीं।
विज्ञापन

योगी सरकार लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद जनपदों की वस्तुस्थिति और जनता से रूबरू होने के लिए विशेष दूत भेजने की योजना बनाई। सीएम ने कहा कि नामित अफसर आवंटित जिला में रात्रि विश्राम भी करेंगे। बरेली जिला के लिए सबसे पहले संजय भुसरेड्डी नामित हुए, उसके बाद मोनिका गर्ग का नाम आया। बुधवार दोपहर को अचानक आबकारी आयुक्त पी. गुरुप्रसाद के आने की सूचना आई। बताया गया कि वे रात में रुकेंगे, इसलिए सिटी मजिस्ट्रेट ने सर्किट हाउस में कमरा नंबर चार आरक्षित कर दिया। देर शाम पता चला कि साहब गुरुवार सुबह सात बजे लखनऊ से चलकर बरेली आएंगे। बताया जाता है कि साहब के आने पहले ही संबंधित विभागों ने आंकड़ों का जंजाल तैयार कर लिया है, जिससे आंकड़ों की बाजीगरी में सब कुछ ‘गुम’ हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें