बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के क्रीड़ा विभाग में स्थापित शूटिंग रेंज पर सोमवार से शुरू हुए 10 दिवसीय समर कैंप के पहले दिन 10 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें पंजीकरण कराने वाले बच्चों ने जमकर निशाना साधा।
रुहेलखंड यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से आयोजित इस समर कैंप का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय शूटर कमल सेन ने किया। इसके बाद प्रतिभागियों को राष्ट्रीय शूटर मिसिरयार खां ने एयर रायफल और एयर पिस्टल का प्रशिक्षण दिया। शूटर कमलसेन ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य मंडल के खिलाड़ियों को उत्तम दर्जे की सुविधा एवं प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के रूप में तैयार करना है।