फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुजी! सफाई कराकर स्कूल समय पर खोलना, वरना..

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर 25 जून को स्कूल खोलने के निर्देश पर विरोध जता रहे शिक्षकों पर अब गाज गिर सकती है। उच्च प्राथमिक, प्राथमिक, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय के न खुलने पर कार्रवाई किए जाने का आदेश शासन ने बीएसए को दिया है।
विज्ञापन

बीएसए तनुजा त्रिपाठी ने बताया कि जिले के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को 25 जून को विद्यालय में समय से पहुुंचने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षक विद्यालय की साफ-सफाई कराने के साथ ही बच्चों का नामांकन बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विद्यालय के कर्मचारी का नाम, पदनाम, फोटो लगी एक फ्लेक्सी तैयार होगी जो प्रत्येक दिन विद्यालय शुरू होने पर लगेगी और बंद होने पर उतारी जाएगी। बताया कि 21 जून को मुख्यमंत्री का सूबे के सभी जिलों के औचक निरीक्षण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी क्रम में बरेली में भी मुख्यमंत्री स्कूलों का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। इसलिए सभी बीइओ को आदेश का अनुपालन कराने समेत लापरवाह शिक्षक, कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके।

शिक्षक संघ में आक्रोश
बीएसए की ओर से जारी आदेश में स्कूल खोलने के निर्देश पर शिक्षक संघ ने आपत्ति जताई है। उन्होंने समय से पूर्व स्कूल खोलने का मानदेय देने की मांग की है। साथ ही, स्कूल में सफाई कार्य कराने के निर्देश पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने शहरी क्षेत्र के स्कूलों में सफाईकर्मी की तैनाती नहीं होने का तर्क दिया है। दूसरी ओर, शिक्षामित्र संघ ने विद्यालय जाने से इनकार किया है। जिलाध्यक्ष केपी सिंह के मुताबिक शिक्षामित्रों को कोई मानदेय नहीं मिलता और न ही अधिकारियों ने स्कूल जाने के आदेश में शिक्षामित्रों को शामिल किया है। इसलिए वे अवकाश पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें