फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक वर्ग में बरेली और बालिका में रामपुर चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दो दिवसीय 15वीं राज्य स्तरीय जूनियर सेपक टाकरा चैंपियनशिप के बालक वर्ग में बरेली और बालिका वर्ग में रामपुर की टीम चैंपियन रहीं।
विज्ञापन

कैंट स्थित मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम/साई ट्रेनिंग सेेंटर पर चल रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मैचों में साई ट्रेनिंग सेंटर (एसटीसी), बरेली ने पीलीभीत और रामपुर ने मथुरा की टीम को सीधे दो सेटों में हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल रामपुर और एसटीसी की टीमों के बीच खेला गया। रामपुर ने एसटीसी की टीम को 21-14, 22-20 अंकों से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। मथुरा और पीलीभीत की टीमें अपने ग्रुप में सेमीफाइनल तक पहुंचने के कारण संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में बरेली ने सीबीएससी और एसटीसी, बरेली ने मथुरा को दो सेटों में पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में बरेली की टीम विजेता रही। उसने एसटीसी की टीम को सीधे दो सेटों मेें पराजित किया। सीबीएससी और मथुरा की टीमें संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता और उप विजेता टीमों को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार और विशिष्ट अतिथि सुधांशु ने ट्राफी और मेडल प्रदान किए। इस मौके पर सेपक टाकरा इंडिया टीम के कोच बीए शर्मा, भारतीय टीम की महिला खिलाड़ी मनीषा कुमारी, यूपी सेपक टाकरा एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डॉ. एसएम सीरिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें