फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली व गोरखपुर की टीम में मुकाबला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के एमबी कॉलेज में गुरुवार से पांच दिवसीय स्व. नेहा चौरसिया मेमोरियल द्वितीय क्रिकेट चैंपियनशिप शुरू हो गई। शहर के एमबी इंटर कॉलेज में बेसिक क्रिकेट एकेडमी व क्रीडा भारती की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में दिल्ली समेत प्रदेश पांच टीमें गुरुवार सायं पहुंच गईं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच घरेलू महिलाओं की टीम ए व बी के बीच हुआ। शुक्रवार प्रतियोगिता का पहला मैच दिल्ली व गोरखपुर की टीम के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन

आयोजक अभिषेक चौरसिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिल्ली, गोरखपुर, गाजियाबाद व मथुरा की टीमें गुरुवार सायं तक पहुंच गईं। कुछ और टीमें शुक्रवार पहुंच सकती हैं। इस मौके पर कॉलेज प्रधानाचार्य मनोज कुमार सक्सेना, क्रीडा भारती की प्रेमा पानू मौजूद रहीं। इस मौके पर मौजूद रणजी महिला खिलाड़ी नेहा चिल्लर ने सभी महिला खिलाड़ियों की हौसला अफजाही की और सभी से खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें