बरेली। इस साल की हज यात्रा शुरू होने जा रही है। इसके लिए बरेली जिले के हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाए जाने हैं। इसमें उनका मेडिकल, वैक्सीन आने के बाद होगा।
बरेली हज सेवा समिति के महासचिव इंजीनियर हाजी अनीस अहमद खां ने बताया कि वैक्सीन आने के बाद इसी सप्ताह शिविर की शुरुआत हो जाएगी। इसी में हज यात्रियों को मेडिकल प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। 16 बीमारियों को दूर करने के टीकों के साथ ही सभी हज यात्रियों को पोलियो की दवा भी पिलाई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा है हज पर जाने वाले यात्री 20 जून तक हज यात्रा की तीसरी किस्त भी जमा कर दें। ब्यूरो