बरेली। जिला माहेश्वरी सभा की ओर से रविवार को सिटी डिवाइन बैंक्वेट हॉल में माहेश्वरी समाज के वंशोत्पत्ति दिवस का आयोजन होगा। जिलाध्यक्ष शिव कुमार माहेश्वरी ने बताया कि आयोजन में 70 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं का सम्मान व अभिनंदन होगा। इसके बाद मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण, सामाजिक भोज का आयोजन होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम सात बजे होगा।