बरेली। गोरखपुर में प्रदेश कार्यालय से विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर विश्व हिंदू महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कार्यकारिणी भंग होने की घोषणा की है।
जिलाध्यक्ष नीरज पटेल ने बताया कि धर्माचार्य, गोरक्षा, मातृशक्ति, मीडिया, चिकित्सा, अधिवक्ता आदि प्रकोष्ठों को भी भंग कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक प्रभारी, जिला इकाई, तहसील इकाई कार्य करती रहेंगी। पत्रकारों से बातचीत में ओम प्रकाश यादव, श्याम बिहारी अवस्थी, चौधरी योगेंद्र सिंह, राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा, रोहिणी श्रीवास्तव और अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो