बरेली। विश्व स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस के अवसर पर बुखारा आईटीबीपी कैंप में जवानों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। शिविर के मुख्य अतिथि कमांडेंट अनिल कुमार अकरणिया रहे। उन्होंने जवानों को खून की कमी से होने वाली मौतों की रोकथाम में रक्तदान की अहम भूमिका की जानकारी दी। उप महानिरीक्षक एपीएस निम्बाडिया के निर्देशन में सीएमओ डॉ. राधेश्याम भारती की ओर से आयोजित हुए शिविर में करीब 25 जवानों और अधिकारियों ने रक्तदान किया।