फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संख्या लगाएगी शिक्षकों की मनचाही तैनाती पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अब शिक्षकों को मनमानी तैनाती नहीं मिल सकेगी। शिक्षकों की तैनाती का आधार विद्यालय की छात्र संख्या होगी। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से पत्र जारी कर शिक्षकों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए तनुजा त्रिपाठी ने छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों की तैनाती प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की बात कही है।
विज्ञापन

बरेली में सभी ब्लॉकों और नगर क्षेत्र में करीब ढाई हजार से अधिक परिषदीय विद्यालय हैं। ज्यादातर शिक्षक/शिक्षिकाओं को प्राइम लोकेशन वाले सड़क के किनारे के विद्यालयों में पोस्टिंग की चाहत रहती है। लिहाजा वे जुगाड़ के लिए हर तरह की सिफारिश लगवाते हैं। नगर क्षेत्र, भोजीपुरा और क्यारा, सीबीगंज में तैनाती की सबसे ज्यादा मांग होती है, लेकिन रामनगर, आंवला, फतेहगंज पूर्वी जैसे क्षेत्र के स्कूलों में तैनाती को लेकर कोई आगे नहीं आता। जिससे इन क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों की कमी हो जाती है। जबकि शहर और शहर के आस-पास के क्षेत्र में शिक्षकों की संख्या मानक से अधिक हो जाती है। यही वजह है कि अब शासन इस व्यवस्था को बदलने की तैयारी में है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय में 30 बच्चों पर एक शिक्षक की तैनाती का प्रावधान है। लेकिन बहुत से ऐसे स्कूल हैं जहां बच्चों की संख्या काफी कम होने के बाद भी अधिक शिक्षक तैनात हैं। लेकिन अब ऐसे नहीं होगा। यदि किसी विद्यालय में 60 बच्चे हैं तो यहां सिर्फ दो शिक्षक की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें