फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही गांव के प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। गांव ठुर्रा निवासी एक प्रेमी युगल ने बुधवार रात जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। दोनों के बीच दो वर्ष से प्रेम संबंध थे लेकिन युवती के परिवार वाले शादी को तैयार नहीं थे।
रामदास की पुत्री ममता (20) का अपनी ही बिरादरी के कालीचरन के पुत्र सचिन उर्फ अजयपाल से प्रेम संबंध थे। ममता बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी, जबकि सचिन (24) इंटर के बाद दिल्ली जाकर काम करने लगा था। वह छह माह से घर पर ही था। पिता कालीचरन ने बताया कि सचिन और ममता के प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर एक वर्ष पहले उन्होंने ममता के परिवार से दोनों की शादी करने को कहा था, लेकिन ममता के घरवालों ने इंकार कर दिया था। उसके घर से बाहर निकलने पर भी पाबंदी लगा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार रात सचिन और ममता घर से चले गए। रात करीब डेढ़ बजे ममता ने सचिन के मोबाइल से कालीचरन को कॉल कर बताया कि उसने और सचिन ने जहरीला पदार्थ खा लिया है और दोनों गांव सिंगापुर के पास पाकड़ के पेड़ के नीचे हैं। इस पर सचिन के पिता ने यूपी-100 पर सूचना दी और पुलिस के साथ बताए गए स्थान पर तलाश किया तो दोनों पेड़ के नीचे पड़े मिले। सचिन बेहोश था, जबकि ममता बोल रही थी। प्रेमी युगल को बंडा सीएचसी पर भर्ती कर इलाज शुरू किया गया, लेकिन कुछ ही देर में पहले ममता ने और बाद में सचिन ने दम तोड़ दिया। ममता के परिवार के लोग सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस के बुलाने पर ममता के घर वाले थाने पहुंचे। बंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें