बरेली। आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा फाजिले बरेलवी के जन्म दिन के मौके पर दो दिनी यौमे रजा जलसा 14 जून को आयोजित किया जाएगा। आजाद इंटर कालेज मैदान में होने वाले इस जलसे में कई बड़े उलमा व शोरा भाग लेंगे। जलसे की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
नबीरे आला हज़रत व जलसे के कन्विनर मौलाना उसमान रज़ा खां अंजुम मियां ने बताया कि इस दो दिनी प्रोग्राम में पहले दिन मुशायरा होगा। जिसमें खास तौर पर अकीलुर्रहमान संभली, मुस्तफा मुतुजज़ अजहरी, गुलाम सरवर गिज़ाली, मीर हसन, फहीम अख्तर, शकील असर नूरानी आदि शायर अपना कलाम पेश करेंगे। 15 जून को उलमा की तकरीरे होंगी। जिसमें मौलाना निसार अहमद (कोलकाता), मौलाना जाकिर गियावी (हजारी बाग), मौलाना गुलाम सज़्वर (ओडिसा), मौलाना मुख्तार अहमद (बहेड़ी) अपनी तकरीर पेश करेंगे।