फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, स्नान कर मांगी मनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ज्येष्ठ शुक्ल दशमी पर मनाए जाने वाले गंगा दशहरा के अवसर पर रामगंगा पर आस्था का सैलाब उमड़ा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयघोष के साथ चौबारी स्थित रामगंगा घाट पर स्नान किया और मां गंगा से मनौतियां मांगी।
विज्ञापन

बुधवार को यहां भोर से ही श्रद्धालुओं का रामगंगा पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो दोपहर तक जारी रहा। घाट पर पंडों, पुजारियों से श्रद्धालुओं ने हवन, पूजन कराया सत्यनारायण व्रत की कथा सुनी। छोटे बच्चों का मुंडन संस्कार भी हुआ। ग्रामीण संस्कृति में रची, बसी लोक आस्था की झलक रामगंगा तट पर दिखाई दी।
गंगा स्नान के लिए प्रशासन की ओर से की गई मुस्तैद व्यवस्था आस्था के सैलाब के आगे धरी रह गयी। रेलवे पुल के नीचे पूरब दिशा में बने परंपरागत घाट की ओर पानी अधिक होने से पुलिस और प्रशासन ने स्नान प्रतिबंधित कर पश्चिमी दिशा के सड़क मार्ग की ओर स्थित पुल के नीचे घाट बनाया गया था, लेकिन श्रद्धालुओं के आगे नियम कायदे सब फेल साबित हुए। श्रद्धालुओं ने पुराने घाट पर भी स्नान किया, जबकि यहां तक जाने से रोकने के लिए बैरीकेडिंग भी की गई थी। भोर से सुबह करीब आठ बजे तक सर्वाधिक भीड़ रही लेकिन इसके बाद बढ़ती धूप के साथ श्रद्धालुओं की संख्या घटती चली गई। यहां किसी तरह के हादसे की आशंका को देखते हुए गोताखोर भी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन


पानी गंदा तो व्यवस्थाएं भी अपर्याप्त
बांध से पर्याप्त पानी न छोड़े जाने की वजह से श्रद्धालुओं ने रामगंगा का पानी गंदा होने की शिकायत की। बदायूं रोड से घाट तक जाने के लिए प्रशासन ने अस्थायी मार्ग बनवाया था, लेकिन इस पर लाइट का कोई बंदोबस्त न होने से भोर में स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं को काफी असुविधा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें