फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका वर्ग में जेबीनगर और प्रयागराज के बीच फाइनल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मानस स्थली आवासीय विद्यालय में चल रही 25वीं उत्तर प्रदेश सब-जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन बालक वर्ग में बागपत की टीम फाइनल में पहुंच गई। जबकि बालिका वर्ग में गौतमबुद्धनगर और प्रयागराज की टीमों ने सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबला गुरुवार को होगा। बुधवार को खेले गए मैचों में गौतमबुद्ध नगर टीम की अन्वी को सर्वाधिक 20 अंक तथा वाराणसी टीम के हर्षित चौरसिया को सर्वाधिक 34 अंक अर्जित करने पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में बुधवार को दोनों सेमीफाइनल मैच खेले गए। जिनमें गौतमबुद्ध नगर ने लखनऊ को 67-37 तथा प्रयागराज ने गोरखपुर की टीम को 30-28 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले खेले गए क्वार्टर फाइनल मैचों में लखनऊ ने बुलंदशहर को 37-20, गौतमबुद्धनगर ने वाराणसी को 45-24, गोरखपुर ने मेरठ को 42-15 और प्रयागराज ने गाजियाबाद की टीम को 47-37 अंकों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बालक वर्ग के खेले गए सेमीफाइनल मैच में बागपत ने गोरखपुर की टीम को 52-42 अंकों से परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले खेले गए क्वार्टर फाइनल मैचों में बागपत ने बरेली और गोरखपुर ने गौतमबुद्धनगर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मौके पर लखीमपुर से आए बास्केटबॉल खिलाड़ी विपिन ने खिलाड़ियों को टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें