बरेली। 20 घंटे से अधिक विलंब से अमृतसर पहुंची पंजाब मेल शुक्रवार को जंक्शन नहीं आएगी। मंडलीय अधिकारियों के मुताबिक, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल सुबह 6:55 बजे अमृतसर पहुंचती है लेकिन ट्रेन रात तीन बजे अमृतसर पहुंची। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल शाम 6:40 बजे चलती है। ज्यादा लेट चलने से रेलवे ने ट्रेन रद्द कर दी है। अब पंजाब मेल शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे जंक्शन नहीं पहुंचेगी। ब्यूरो