फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तन भजन और शर्बत वितरण कर मनाया गंगा दशहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ज्येष्ठ माह के गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में बुधवार को शहर की विभिन्न सामाजिक और धार्मिक समितियों की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न गलियों, चौराहों और मुख्यमार्गों पर श्रद्धालुओं ने शर्बत वितरण कर राहगीरों की प्यास बुझाई। तो वहीं, धार्मिक संस्थाओं की ओर से भजन कीर्तन कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

अध्यात्म की गूंज संस्था की ओर से आनंद आश्रम में कीर्तन हुआ। जिसमें काफी संख्या में मौजूद महिलाओं ने प्रभु का गुणगान किया। इसके बाद सभी सदस्यों ने राहगीरों को शर्बत वितरित किया। यहां रूबी, दुर्गा, मधु, प्रतिभा, सुमेधा, मीरा व अन्य सदस्य मौजूद रहीं। मौर्य मंदिर चौराहा पर स्थानीय दुकानदारों की ओर से शर्बत वितरण किया गया। इसी तरह कैंट सदर बाजार, सिविल लाइंस हनुमान मंदिर, कालीबाड़ी, राजेंद्र नगर समेत अन्य इलाकों में शर्बत वितरण किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें