फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लैंडर्स: 15 घोड़ों के खून के लिए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चौबारी में चल रहे तीन दिनी नखासा मेले में बिकने पहुंचे करीब 800 घोड़ों को लेकर पशुपालन विभाग और घोड़ों के लिए काम करने वाली संस्था ब्रूक इंडिया के चिकित्सक सतर्क हो गए है। चिकित्सकों की टीम ने मेले में भ्रमण कर घोड़ों की स्थिति देखी और 15 घोड़ों को चिह्नित कर उनके खून के नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

पशु चिकित्सक और मेले में लगे पशु शिविर के प्रभारी डा. अजय ने बताया कि श्यामगंज पशु अस्पताल के चिकित्साधिकारी डा. रामलखन की अगुवाई में पशु चिकित्सकों की टीम ने सुबह से ही मेले में पहुंच घोड़ों पर नजर रखनी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि टीम के साथ ब्रूक इंडिया संस्था के कार्यकर्ताओं ने भी घोड़ों की स्थिति देखी। शाहजहांपुर निवासी हरीश, टांडा निवासी इरफान, कोनी निवासी भारत और क्यारा निवासी फरीद समेत 15 लोगों के घोड़ों के रोगी दिखने पर उन्हें ग्लैंडर्स का प्रथम दृष्ट्या पीड़ित मानते हुए उसके सैंपल लिए गए। इसके अलावा अन्य रोगों से ग्रसित दिखने वाले 10 घोड़ों का मौैके पर उपचार भी किया गया। मेले में घोड़ा पालकों को ग्लैंडर्स फारसी के बारे में बताया गया और उसके प्रति सतर्क रहने की भी सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी कुछ घोड़ों के खून के नमूने लेकर जांच को भेजे जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें