फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने पर खलील स्कूल के शिक्षकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खलील हायर सेकेंड्री स्कूल के अध्यापकों और कर्मचारियों ने मई का वेतन जारी न होने पर मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर ईद और रमजान के मुबारक मौके पर वेतन जारी न होने से आर्थिक संकट की समस्या बताते हुए जल्द से जल्द वेतन जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर समाज सेवा मंच के बैनर तले शिक्षक और कर्मचारी डीआईओएस दफ्तर पहुंचे। शिक्षकों का आरोप है कि करीब दो घंटे तक धूप में बाहर खड़ा रखने के बाद डीआईओएस ने अंदर बुलाया लेकिन ठीक से बात नहीं की। उनका आरोप है कि पूर्व में खलील स्कूल की ओर से चल रहे हाईकोर्ट के केस में डीआईओएस को नोटिस जारी होने के कारण वह वेतन जारी नहीं कर रहे हैं। स्कूल में आठ शिक्षक और इतने ही कर्मचारी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें