फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड काउंसलिंग: दूसरे दौर में भरी जाएंगी 1.22 लाख सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीएड में पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया मंगलवार 12 बजे तक पूरी कर ली गई। इन अभ्यर्थियों को 14 जून तक फीस जमा करनी होगी। इसके साथ ही 1.22 लाख सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 13 जून से शुरू होकर 15 तक चलेगी।
विज्ञापन

बीएड की राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा की रैंकिंग जारी होने के बाद छह जून से पहले चरण की काउंसलिंग शुरू की गई थी। इसमें 2.12 लाख रैंक तक के अभ्यर्थियों को मौका दिया गया था, मगर सिर्फ 92 हजार अभ्यर्थियों ने ही पंजीकरण कराया। मंगलवार रात 12 बजे री-काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसमें शामिल अभ्यर्थियों को बुधवार को कॉलेज चयन करना होगा। इसके साथ ही सभी अभ्यर्थियों को 14 जून तक अपनी बकाया फीस जमा करनी होगी। वहीं, 13 जून से दूसरे चरण की काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे, जो 15 जून तक चलेंगे। प्रदेश भर के 2474 बीएड कॉलेजों में 2,14,775 सीटें उपलब्ध हैं। मगर पहली काउंसलिंग में लगभग 92 हजार सीटें ही भर सकी हैं। इसके चलते दूसरे चरण में लगभग 1.22 लाख सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें