फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निकासी न होने से संजय कॉलोनी बनी ‘नर्क’

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर ग्राम समाज के अंतर्गत आने वाली संजय कॉलोनी के लोग जल निकासी न होने से नर्क भोगने को मजबूर हैं। गली में पानी भरा पानी जहां बीमारियों को दावत दे रहा है तो गंदगी के बीच से निकलना तक दूभर हो गया है।
विज्ञापन

यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि यह कॉलोनी बिलपुर ग्राम पंचायत से जुड़ी है। लखनपुर रोड कुठिला सहित कई गांवों को जाने के लिए यही रास्ता है, लेकिन अनदेखी के चलते अब तक यह बदहाल पड़ा है। चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि पानी निकासी के लिए बनाई जा रही नाली किसानोें के विरोध के चलते नहीं बन पाई। किसानों का कहना था कि गंदा पानी खेत में जाने से उनकी फसल खराब हो जाएगी। उस वक्त उन्होंने पंप सेट लगवाकर पानी की निकासी करा दी थी, मगर अब फिर हालात पहले जैसे हो गए हैं।
ग्राम पंचायत बिलपुर के प्रधान जितेंद्र का कहना है कि संजय कॉलोनी के पानी की निकासी पहले हाईवे की ओर थी, लेकिन तीन साल पहले हाईवे पर फोरलेन का काम कर रही एरा कंपनी के कर्मचारियों ने सर्विस लेन बनाने से पहले दोनों ओर नाला बनाना शुरू किया। जिसकी दीवार सड़क से डेढ़ फुट ऊंची बना दी। जिसके चलते पानी की निकासी उस ओर नहीं हो सकी। लोगों के विरोध के बाद नाले की दीवार दो जगह से तोड़कर जल निकासी कराई गई, लेकिन इससे कॉलोनी में रहने वालों के वाहन सर्विस लेन तक नहीं पहुंच पा रहे थे। इससे पहले की वैकल्पिक व्यवस्था की जाती एरा कंपनी काम अधूरा छोड़कर भाग गई। इसके बाद कॉलोनी के लोगों ने नाले के दोनों ओर मिट्टी डालकर वाहनों के निकलने की व्यवस्था तो कर ली, लेकिन मिट्टी दरकने से पानी की निकासी एक बार फिर बंद हो गई। प्रधान ने कहा कि आचार संहिता लागू होने के चलते शासन से बजट नहीं मिल पा रहा है। अब आचार संहिता हटते ही बजट मिलने की उम्मीद है। जल्द ही इस समस्या को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें