फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूटी मौखिक-प्रयोगात्मक परीक्षा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की छूटी हुई मौखिक और प्रयोगात्मक परीक्षाएं सोमवार 10 जून से शुरू होकर 12 जून तक चलेंगी। इस परीक्षा के लिए मुरादाबाद और बरेली में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार आज दस जून को बीए (भाग एक, दो, तीन)- भूगोल, मनोविज्ञान, बीए-कॉम एडवरटाइजिंग एंड सेल्स प्रमोशन, टीटीएम, एमए (भाग एक, दो)- भूगोल, मनोविज्ञान की परीक्षा हिंदू कॉलेज मुरादाबाद में होगी। 11 जून को बीए (भाग एक, दो, तीन)- गृह विज्ञान, संगीत और एमए (भाग एक, दो)- गृहविज्ञान एवं संगीत की परीक्षा साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में होगी। 12 जून को बीए (भूगोल, गृहविज्ञान एवं संगीत विषय को छोड़कर) समस्त विषय, बीकॉम पाठ्यक्रम (ऑफिस मैनेजमेंट ग्रुप एच) की प्रयोगात्मक परीक्षा, बीएससी (भाग एक, दो, तीन) जंतु विज्ञान, भौतिक विज्ञान, सैन्य अध्ययन और एमएससी के सभी विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा बरेली कॉलेज में होगी। इसके अलावा बीएससी (भाग एक, दो, तीन)- पर्यावरण विज्ञान, रसायन विज्ञान, औद्योगिक रसायन, वनस्पति विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा एवं बीकॉम और एमए-एमकॉम की प्रयोगात्मक / मौखिक परीक्षा भी 12 जून को बरेली कॉलेज में होगी। यह सभी परीक्षाएं सुबह दस बजे से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें