बरेली। फैजाने नियाजिया वेलफेयर सोसाइटी की ओर से ख्वाजा कुतुब स्थित एवाने नियाजिया में विशेष हज प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें हज के अरकान और एहरान बांधने का तरीका बताने के साथ ही हज गाइड भी बांटी गई।
इस मौके पर सोसाइटी के बानी हाजी डा. कमाल मियां नियाजी ने सदारत करते हुए कहा कि सभी आजमीने हज के दौरान हर लम्हा इबादत में गुजारें। साथ ही वहां की इबादत के सवाब के बारे में भी बताया। इस बात की ताकीद भी किया कि वहां पर कोई भी ऐसा काम न करें जिससे आपको हज में कोई परेशानी उठानी पड़ी। सोसाइटी के अध्यक्ष हमजा मियां नियाजी ने कहा कि हज सफर के दौरान एक दूसरे की मदद करने का जज्बा बरकरार रखें इससे हज के अरकान आसानी से अदा हो जाएंगे। शिविर में सहयोग करने वालों में अली जैन नियाजी, मुत्तकी नियाजी, सैयद यावर अली, सूफी नसीम उर रहमान, हाफिज साजिद नियाजी, आफताब उन नबी, आफताब शमसी आदि मौजूद रहे।