फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 पेट्रोल पंपों की सुरक्षा मानकों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कई पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा मानकों को नजरंदाज किया जा रहा है। इससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा पेट्रोल पंपों पर जनसुविधाएं भी पूरी नहीं की जा रही हैं। कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने इस पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाकर छापे मारने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब डेढ़ सौ पेट्रोल पंप हैं। कमिश्नर के पास ऐसी शिकायतें पहुंच रही हैं कि कई पंपों पर अग्निशमन के पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। साथ ही पीने के पानी, टॉयलेट आदि की सुविधाएं भी ठीक नहीं है। इस पर कमिश्नर ने पेट्रोल पंपों की सघन जांच के लिए अभियान चलाने के आदेश डीएम को दिए हैं। चेकिंग करने के लिए टीम में एसडीएम, डीएसओ या क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, उप पुलिस अधीक्षक या थानेदार, इंस्पेक्टर बांट माप विभाग और तेल कंपनियों के डिस्ट्रिक को-ऑर्डिनेटर या कंपनी के अधिकृत अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। कमिश्नर ने 15 दिन के अंदर सभी पेट्रोल पंपों की जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें