बरेली। फेसबुक मेसेंजर पर बेहूदा भाषा में अपनी तलाकशुदा बीवी निदा खान को मेसेज भेजने और धमकी देने के आरोप को शीरान रजा खां ने सिरे से खारिज किया है। शीरान ने कहा है कि निदा खान साफ झूठ बोल रही हैं और अपने इस झूठ के सहारे उनके खिलाफ फिर एक साजिश रचने की कोशिश में हैं।
शीरान ने इस संबंध में मीडिया को दिए बयान में कहा कि उनका और निदा का वैवाहिक विवाद अदालत में चल रहा है। इस मुकदमे के दौरान निदा ने उनके ऊपर कई बेबुनियाद इल्जाम लगा चुकी हैं। इसमें घर में घुसकर मारपीट करना, तेजाब डालने की धमकी देना और सोशल मीडिया पर अपशब्द कहने जैसे आरोप थे जो पुलिस की जांच में झूठे साबित हो चुके हैं। अब निदा की ओर से ऐसा ही एक और मनगड़हंत आरोप फेसबुक मेसेंजर पर चैटिंग का लगाया जा रहा है जो निदा की सोचीसमझी साजिश लग रही है।