फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपडेट करें मोबाइल नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिवहन विभाग की ओर से मोबाइल नंबर फीडिंग में पिछले दिनों हुई बड़ी खामी के बाद अब परिवहन विभाग ने वेबसाइट पर लाइसेंसधारकों को अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा प्रदान की है। जिसके तहत लाइसेंसधारक अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकेंगे।
विज्ञापन

एआरटीओ आरपी सिंह ने बताया कि पिछले दिनों तकनीकी खामी से बरेली समेत प्रदेश के करीब 18 हजार से ज्यादा लाइसेंसधारकों के लाइसेंस में एक ही मोबाइल नंबर फीड हो गया था। मामले की जानकारी होने के बाद आरटीओ मुख्यालय ने लाइसेंसधारकों को यह सुविधा प्रदान की है कि वे परिवहन विभाग की वेबसाइट के सर्विसेज ऑप्शन में जाकर मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। बताया कि मोबाइल नंबर के अपडेट करने से उन्हें परिवहन विभाग की ओर से जारी मेसेज प्राप्त हो सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें