फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में 39वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो और नॉर्थ जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जूनियर बालिका वर्ग में बरेली की लक्ष्मी चौहान, प्रियंका, दिशा दीक्षित, गोंडा की भक्ति, मऊ की सौम्या और रिया जाटव ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

बदायूं की पलक, रुक्मिणी, रिद्धिमा, वैश्नवी, लखनऊ की दीक्षा, शुशुम्ना, प्रज्ञा को रजत पदक और बरेली की स्मारिका, लखनऊ की वग्मी सिंह, खुशी और बरेली की अपराजिता को कांस्य पदक मिला।
जूनियर बालक वर्ग में रायबरेली के मो. अम्मार, प्रयागराज के वीरेंद्र पटेल, युवराज सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। गोंडा के नितिन कुमार, मऊ के जयहिंद यादव ने रजत पदक और आगरा के शुभम पाराशर, मऊ के शिवम श्रीवास्तव, सहारनपुर के निपुण, लखनऊ के शिवम को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन

सब जूनियर बालक वर्ग में बरेली के विराट, रिशित, संभल के वीर विश्नोई, सीतापुर के आदित्य ने स्वर्ण पदक जीता। बरेली के विराज, लखनऊ के युवराज, रायबरेली के विनायक, मुरादाबाद के नाज, बरेली के शौर्य को रजत पदक, बरेली के नकुल मौर्य, दिव्यांश गौतम, रायबरेली के नवदीप, दिग्विजय सिंह, बरेली के चमन, कार्तिक को कांस्य पदक मिला।
सब जूनियर बालिका वर्ग में लखनऊ की खुशी, प्रज्ञा को स्वर्ण मिला। सीनियर बालिका वर्ग में संभल की चंचल, सीतापुर की सोनाली, लखनऊ की शीतू यादव, आकांक्षा को स्वर्ण, जूनियर एकल में कानपुर की सिमरन, सीनियर एकल बालक वर्ग में कानपुर के तुषार को स्वर्ण पदक मिला। मुख्य अतिथि अपर आयुक्त प्रशासन अरुण कुमार और विशिष्ट अतिथि अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह रहे। इस दौरान उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव सीके शर्मा, उपाध्यक्ष रंजीत यादव, टेक्निकल इंचार्ज राजू राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें