बरेली। श्यामगंज हाईवे किनारे सड़क घेरकर अवैध फड़ लगाने वालों पर गाज गिरना शुरू हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार शाम इनके चालान कर चेतावनी दी कि दोबारा फड़ लगाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
सब्जी मंडी के सामने सड़क पर दर्जनों लोग सड़क पर फड़ लगाकर कारोबार करते हैं। इससे आए दिन वहां जाम लगता है। यह लोग वाहन चालकों से उलझते भी रहते हैं, जिससे स्थिति और खराब हो जाती है। शुक्रवार शाम पुलिस ने अभियान चलाकर चालान किए। बता दें कि यहां नाले और सड़क पर फड़ वालों ने कब्जा कर रखा है। स्कूल गेट और लाइब्रेरी प्रवेश द्वार भी इससे घिर गया है। बताया जाता है कि कुछ लोग इन फड़ वालों से वसूली भी करते हैं। ब्यूरो