फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीओ साहब...इस युवती से पूरा अनाथालय है परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अनाथालय प्रबंधन पर अधेड़ से शादी कराने की कोशिश का आरोप लगाने वाली युवती के खिलाफ जिला प्रोबेशन अधिकारी से शिकायत की गई है। आर्य समाज अनाथालय स्टाफ का आरोप है कि वह अनाथालय में दूसरे लोगों को परेशान करती है। बच्चे टीवी देखने जाते हैं तो वह मारपीट कर भगा देती है। अनाथालय प्रबंधन ने उसे नारी निकेतन भेजने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

अनाथालय स्टाफ का कहना है कि तीन साल की उम्र में माता-पिता के मर्डर के बाद से वह युवती अनाथालय में रह रही है। अब उसकी उम्र करीब 22 साल है। स्टाफ का आरोप है कि यह युवती उनके साथ ही अनाथालय में रह रहे बच्चों को परेशान करती है। बात-बात पर झगड़ा और मारपीट करने पर उतारू हो जाती है। इसलिए अब उसे अनाथालय में रोक पाना मुमकिन नहीं है। बताते हैं कि वार्डन ने जब इस युवती को फटकारा तो उसने वार्डन के साथ भी बदतमीजी की थी। इसलिए युवती को नारी निकेतन भेजना जरूरी है। बता दें कि हाल में इस युवती ने अनाथालय प्रबंधन पर जबरन एक अधेड़ से शादी कराने की कोशिश का आरोप लगाया था, जिसकी जांच सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार कर रहे हैं। उन्होंने अनाथालय के स्टाफ से युवती से संबंधित कुछ रिकार्ड मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें