फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के दूसरे रोज भी रहा खुशनुमा माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर दूसरे रोज भी ईद की खुशियों में रंगा रहा। लोग एक दूसरे के घरों पर मुबारकबाद देने पहुंचते रहे। दावतों का दौर भी चलता रहा। तमाम लोग मॉल आदि में पिकनिक मनाने भी पहुंचे।
विज्ञापन

तीन दिनों तक चलने वाला ईद का त्योहार दूसरे रोज शबाब पर रहा। तमाम लोग सेंवइयों के साथ हंसी खुशी के माहौल में ईद का लुत्फ लेते रहे। खास कर बच्चों की तो चांदी रही। इस बार ईद पर स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का होना उनके लिए नेमत बन गया। दिल भर मौज मस्ती करते और बेफिक्र ईद का मजा लेते नजर आए। पुराना शहर और किला के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में दिन भर बैठकों और मौजमस्ती का माहौल नजर आया। इस बीच तमाम घरों में दावतों का दौर भी चलता रहा। घरों में बने तरह-तरह के पकवान दस्तरख्वान की शान बने रहे। इसके अलावा फन सिटी, फीनिक्स मॉल आदि में भी तमाम लोग पिकनिक मनाने पहुंचे। वहां भी लोग खान पान का लुत्फ और सेल्फी लेते नजर आए। कहीं परिवारों की टोली थी तो कहीं दोस्तों-यारों की भीड़ दिखी। इसी तरह शहर में चल रही नुमाईशों का भी लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। शहर के ईदगाह, मलूकपुर और पुराना शहर में लगे मेलों में खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें