बरेली। बिरादरे आला हजरत उस्तादे जमन हजरत हसन रजा खां बरेलवी का 114वां उर्स शुक्रवार को मनाया जाएगा। खानकाहे रजविया नूरिया तससीनिया के सज्जादानशीन मौलाना हस्सान रजा खां नूरी ने बताया कि सुबह 8 बजे सिटी कब्रिस्तान स्थित मजार शरीफ पर चादरपोशी व गुलपोशी के बाद नातो मनकबत की महफिल होगी। इसके दरगाह आला हजरत पर भी चादरपोशी व गुलपोशी होगी। शाम को कांकर टोला स्थित दरगाह तहसीनी पर हजरत तहसीन रजा खां के कुल शरीफ की महफिल होगी। आखिर में लंगर तकसीम किया जाएगा।