बरेली। उत्तर रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल से दरभंगा के बीच में एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। बरेली में भी इस ट्रेन का ठहराव होगा। इससे स्थानीय यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
04026 व 04025 नंबर की समर स्पेशल ट्रेन चलाई जानी हैं। इनमें से एक सात से 28 जून तक चलेगी तो दूसरी आठ जून से 29 जून तक। दरभंगा स्पेशल ट्रेन बरेली में 07.25 बजे आकर 07.30 बजे रवाना होगी तो आनंद विहार टर्मिनल 03.30 बजे आकर 03.32 बजे रवाना होगी। ब्यूरो