फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरागांधी की प्रतिमा को काला नकाब पहनाया, कांग्रेसियों में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। अशोक चौराहा (सदर चौराहा) के निकट स्थित इंदिरा पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर किसी ने काले कपड़े का नकाब पहना दिया। सोमवार सुबह इसका पता चलने पर कांग्रेसी भड़क उठे। इसके बाद पुलिस ने कपड़ा हटवाया और माल्यार्पण किया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

मामले का पता चलने के बाद सबसे पहले गोला गोकर्णनाथ के ही रहने वाले युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विपुल गुप्ता इंदिरा पार्क पहुंचे। उनके बताने पर पार्टी के कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रहलाद पटेल समेत कई अन्य पदाधिकारी भी वहां आ गए और नारेबाजी करने लगे। पूरे मामले की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कांग्रेसियों को शांत कराते हुए प्रतिमा से काला कपड़ा हटाया और माल्यार्पण भी किया। कांग्रेसियों ने भी प्रतिमा पर फूलों की माला पहनाई। विपुल गुप्ता ने पुलिस को तहरीर भी दी है, हालांकि फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। वहीं मामले की जानकारी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को भी दे दी गई।
पुलिस ने इस बीच अपनी जांच पड़ताल भी की तो पता चला कि अशोक चौराहा के पास ही घूमने वाली मानसिक मंदित एक महिला ने यह नकाब पहनाया। इस महिला को बाद में प्रतिमा से चिपटे हुए भी देखा गया। डीएम और एसपी इसी महिला के हाथों ही यह सब कुछ होने की बात कही है। साथ ही कहा कि इसके बावजूद पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें