फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के अभाव में सीएचसी में बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर/बरेली। सीएचसी में एक बुजुर्ग महिला ने इलाज के अभाव में तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। इमरजेंसी में तैनात डाक्टर महिला को देखने तक नहीं आई। उसकी मौत के बाद परिवार वालों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

फरीदपुर के मोहल्ला बक्सरिया निवासी रामेश्वर दयाल की 70 वर्षीय पत्नी कलावती की रविवार सुबह तबीयत खराब हो गई। परिजन कलावती को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब 11 बजे पहुंच गए। बताते हैं कि इमरजेंसी में डॉक्टर कल्याणी की ड्यूटी थी, लेकिन वो मौजूद नहीं थीं। परिवार के लोगों ने जब उनसे फोन से संपर्क का प्रयास किया, लेकिन उनका फोन स्विच्ड ऑफ था। डाक्टर कल्याणी मौके पर भी नहीं पहुंची। इस बीच अस्पताल में परिवार के काफी लोग एकत्र हो गए थे। स्थिति को भांपते हुए वहां मौजूद फार्मेसिस्ट धीरेंद्र कुमार ने तत्काल कलावती को बरेली अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद 108 एंबुलेंस को भी धीरेंद्र ने कॉल कर दिया। बताते हैं कि लगभग एक से डेढ़ घंटे तक कलावती अस्पताल में तड़पती रहीं, लेकिन न तो डॉक्टर अस्पताल आईं और न ही एंबुलेंस। आर्थिक रूप से कमजोर रामेश्वर दयाल मरीज को निजी संसाधन से बरेली नहीं ला पाए। इलाज के अभाव में कलावती ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार वालों ने अस्पताल प्रशासन और एंबुलेंस सेवा पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. वासित अली भी तब पहुंचे, जब महिला की मौत हो चुकी थी।

‘इमरजेंसी में डॉक्टर कल्याणी की ड्यूटी थी, लेकिन वह बिना बताए अस्पताल में नहीं थीं। घटना की जानकारी मिल गई है। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को लिखा जा रहा है।’
विज्ञापन

- डॉ. वासित अली, अधीक्षक सीएचसी फरीदपुर

‘ सीएचसी में इलाज के अभाव में मरीज की मौत गंभीर मामला है। दोषी डॉक्टर को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए। सीएमओ की ढिलाई भी इसकी एक वजह है। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराकर उनके खिलाफ भी कार्रवाई के लिए कहा जाएगा। इस स्थिति को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।’
- डॉ. श्याम बिहारी लाल, विधायक फरीदपुर

‘सीएचसी पर इलाज अभाव में महिला की मौत की जानकारी मिली है। बुजुर्ग महिला को ब्रेन हेमरेज बताया गया है। यह भी पता चला है कि उसे अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर तो कर दिया गया था, लेकिन एंबुलेेंस पहुंचने में काफी देर हो गई। मामले की जांच की जाएगी। चिकित्सक और एबुंलेंस चालक जो भी दोषी मिलेंगे, सख्त कार्रवाई की जाएगी।’
विज्ञापन

- डॉ. विनीत शुक्ला, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें