फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी जी! इस स्टेडियम में नहीं खेलेगा इंडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ‘खेलेगा इंडिया तभी बढ़ेगा इंडिया’ के उलट स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुछ भी खिलाड़ियों के माफिक नहीं हो पा रहा है। समस्याएं तो हैं ही, अब स्टेडियम प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों से भी हाथ खींचने लगा है। जिमनास्टिक कोच न होने के कारण जो बच्चे सीनियर खिलाड़ियों के निर्देशन में प्रैक्टिस कर रहे हैं, उन पर न सिर्फ पाबंदी लगा दी गई है बल्कि आरएसओ की ओर से कोई दुर्घटना होने पर सीनियर्स पर एफआईआर की चेतावनी तक दी जा चुकी है। अब जिम्नास्टिक हॉल के बाहर नोटिस भी लगा दिया गया कि कोच न होने के बावजूद प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ियों के साथ कोई दुर्घटना हुई तो उसकी जिम्मेदारी खुद उनकी होगी।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिमनास्टिक कोच नहीं है। गद्दे फटे हैं, उपकरण भी खराब हैं। स्टेडियम प्रशासन इन्हें दुरुस्त कराने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। पिछले दिनों कोच न होने के कारण जूनियर बच्चों को सिखा रहे एक राज्यस्तरीय खिलाड़ी को आरएसओ ने न सिर्फ काफी खरीखोटी सुनाई थी, बल्कि चेतावनी दी थी कि यदि प्रैक्टिस के दौरान किसी बच्चे को चोट लगी तो सीनियर्स पर ही एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके बाद भी खिलाड़ी अभ्यास के लिए स्टेडियम पहुंच रहे हैं। खिलाड़ियों की यह लगन देखकर स्टेडियम प्रशासन को जिमनास्टिक हॉल की व्यवस्था ठीक करनी चाहिए थी लेकिन इसके बजाय जिमनास्टिक हॉल के बाहर नोटिस लगा दिया गया।

मेरी बेटी प्रस्तुति तीन महीनों से स्टेडियम में जिमनास्टिक की प्रैक्टिस के लिए आ रही है। अब हॉल के बाहर नोटिस लगा देखकर काफी परेशान हो गई हूं। बच्ची भी परेशान है। स्टेडियम प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट रहा है।’
विज्ञापन

- सरस्वती कन्नौजिया

स्कूल की छुट्टियां होने के बाद से ही मेरी बेटी अर्पिता स्टेडियम जिमनास्टिक की प्रैक्टिस के लिए आ रही है। कोच का इंतजाम करना स्टेडियम प्रशासन का काम है। इसके बजाय नोटिस चस्पा कर बच्चों का मनोबल गिराया रहा है।
- सुप्रिया

ट्रैक पर गड्ढे, बास्केटबाल कोर्ट का फर्श उखड़ा
एथलीट्स के लिए ट्रैक पर दौड़ना खतरे से खाली नहीं हैं। ट्रैक में अभी भी गड्ढे ही गड्ढे हैं। इससे धावकों को अभ्यास के दौरान दिक्कतें होने के साथ दौड़ते समय गिरकर घायल होने का खतरा भी बना हुआ है। बास्केटबाल कोर्ट की भी दशा ठीक नहीं है। पोल का निचला हिस्सा गलकर क्षतिग्रस्त हो गया है। पास का फर्श भी उखड़ गया है। मजबूरन खिलाड़ी उसी पर अभ्यास कर रहे हैं। कुछ दिन बाद यहां अंडर-14 का टूर्नामेंट भी होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें