फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशालाओं में बदइंतजामी मिलने पर डीएम भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम अमृत त्रिपाठी ने शनिवार को कांट कस्बे में नगर पंचायत की गोशाला और क्षेत्र के गांव बांस खेड़ा में ग्राम पंचायत की गोशाला का निरीक्षण किया। अव्यवस्थाएं मिलने पर नाराजगी जताई। पशु चिकित्साधिकारी अब तक टैग किए गए पशुओं की सूची के बारे में जानकारी नहीं दे सके। इस पर डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम पहले नगर पंचायत की गोशाला पहुंचे। यहां अव्यवस्थाएं मिलीं। गोशाला में गायों की टैगिंग और रजिस्टर मेंटेन करने के निर्देश दिए। पशु चिकित्साधिकारी से अब तक पशुओं की की गई टेगिंग के बारे में पूछा तो वह नहीं बता सके। इसके बाद वह गांव बांस खेड़ा पहुंचे। यहां भी गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला में टिन शेड की व्यवस्था 15 दिन में करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि गोशाला में पशुओं को चारा और पानी की पर्याप्त व्यवस्था रहनी चाहिए। किसी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उनके साथ एसपी डॉ. एस चन्नप्पा आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें